तनवीर अली हरिद्वार।
DM मयूर दीक्षित के निर्देश पर तड़के 4 बजे से सघन प्रवर्तन अभियान: 50 से अधिक बसों पर जुर्माना, 5 सीज और 5 की फिटनेस निरस्त,
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कड़े निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार तड़के 4 बजे से परिवहन विभाग ने जनपद में संचालित स्लीपर एवं लग्जरी बसों के विरुद्ध एक बड़ा आकस्मिक प्रवर्तन अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान नियम तोड़ती पाई गईं 50 से अधिक बसों का चालान (जुर्माना) किया गया, जबकि 5 बसों को मौके पर सीज कर दिया गया। इसके अलावा गंभीर तकनीकी कमियों को देखते हुए 5 बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
तड़के 4 बजे से सड़कों पर उतरी परिवहन विभाग की टीम
यह विशेष अभियान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा और सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री आनंद वर्धन के नेतृत्व में संचालित हुआ। टीम ने तड़के ही विभिन्न मार्गों पर नाकेबंदी कर स्लीपर और लग्जरी बसों की गहनता से जाँच शुरू कर दी।
चेकिंग के दौरान सामने आईं प्रमुख अनिमित्ताएँ
जाँच के दौरान कई बसों में सुरक्षा मानकों और तकनीकी नियमों की धज्जियाँ उड़ती पाई गईं:
- बसों की स्वीकृत मूल बनावट में अनधिकृत संरचनात्मक बदलाव।
- परमिट की शर्तों का उल्लंघन और टूरिस्ट बसों का व्यावसायिक दुरुपयोग।
- आपातकालीन निकास (Emergency Exit) और सुरक्षा उपकरणों का अभाव।
- चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कर/दस्तावेजों में कमी।
- रिफ्लेक्टर और ध्वनि नियंत्रण मानकों का पालन न करना।

More Stories
भगवानपुर में सजा पुलिस का जनता दरबार: ADG डॉ. वी. मुरुगेशन और SSP नवनीत सिंह ने सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए कड़े निर्देश, महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता, नशे की तस्करी और मनचलों पर सख्ती के आदेश…
हरिद्वार के सिडकुल में 24 अक्टूबर से ‘इंटर इंजीनियरिंग एक्सपो 2026’ का आगाज़, 100 से अधिक कंपनियाँ करेंगी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन, उत्तराखंड के उद्योगों के आधुनिकीकरण का स्वर्णिम अवसर, नवीनतम तकनीकों और औद्योगिक समाधानों का अनूठा संगम…
चारधाम यात्रा व त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर सघन सैंपलिंग अभियान, होटल, अचार आपूर्ति वाहन और बेकरी पर छापेमारी, होटल स्वामी व डेयरी डायरेक्टर पर मुकदमा…