नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड नंबर 5 न्यू शिवालिक नगर में श्याम चिन्ह, अटल वाटिका से लेकर रानीपुर रपटे तक मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण, अटल वाटिका के पास सड़क चौड़ीकरण तथा ब्लॉक C व F की आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। इन कार्यों के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में लंबे समय से प्रतीक्षित राहत की भावना दिखाई दी, क्योंकि यह सड़कें स्थानीय जनजीवन और आवागमन व्यवस्था को सीधे प्रभावित करती हैं।
मुख्य सड़क का चौड़ीकरण दैनिक यातायात दबाव को कम करने में सहायक होगा और लोगों को सहज एवं सुचारू मार्ग मिलेगा। अटल वाटिका के समीप सड़क चौड़ीकरण से पार्क के आसपास होने वाली भीड़भाड़, असुविधा और दुर्घटना की संभावनाओं में कमी आएगी। वहीं ब्लॉक C और F की आंतरिक सड़कों का निर्माण कॉलोनी के भीतर रहने वाले लोगों की दैनिक आवाजाही को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाएगा, जिससे स्थानीय आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका जनता की अपेक्षाओं को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है। शिवालिक नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत ढांचे को मजबूत करने, सड़कों को बेहतर बनाने और जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों के दौरान सहयोग की अपील की, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के तेज गति से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जा सकें।
कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि शिवालिक नगर में जिस समर्पण और दृष्टि के साथ विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं वह सराहनीय हैं इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष और उनकी टीम बधाई की पात्र है।इस अवसर पर सभासद शीतल पुंडीर, डॉ राजकुमार यादव, रमेश पाठक व पंकज चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, हरेंद्र सिंह, गौरव पुंडीर, चंद्रभान सिंह,पंकज चौहान, अजय मलिक, रवि वर्मा, अंशुल शर्मा, लजे राम शर्मा, राजेश बालियान, रविंद्र उनियाल,विकास राजपूत, सुरेश पुंडीर , राकेश भटनागर, तपनदर राजदूत, तारा नेगी , विजेंदर गुज़र, संजय चौदरी, राजेश बालियान, लजा राम, पीताम्बर त्यागी,सूरजभान शर्मा, संजय चौधरी, अनुज, बृजेश शर्मा, विजेंद्र ग़ुज्जर, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 70 हुड़दंगी गिरफ्तार, फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों पर शिकंजा, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों से वसूला जुर्माना, थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में त्योहारों को लेकर आगे भी जारी रहेगा चेकिंग अभियान…
कुंभ-2027 की तैयारी जोरों पर: एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण, बाईपास के लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, संसाधन बढ़ाकर दिन-रात काम करने पर जोर, कुंभ के दौरान यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर बहादराबाद से जगजीतपुर तक निर्माण कार्यों का जायजा…
भगवानपुर में सजा पुलिस का जनता दरबार: ADG डॉ. वी. मुरुगेशन और SSP नवनीत सिंह ने सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए कड़े निर्देश, महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता, नशे की तस्करी और मनचलों पर सख्ती के आदेश…