कोतवाली रूड़की,सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाना युवक को पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई,फ़ॉलोवर और रीच बढ़ाने के लिए अश्लील शब्दों का प्रयोग कर बनाई थी रील,आपत्तिजनक वीडियो अपलोड होने से आमजन में आक्रोशित हुए,रूड़की पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 170 BNSS हिरासत में लिया गया।
दिनांक 27.11.2025 को कोतवाली रुड़की पुलिस गश्त के दौरान बन्धा रोड, रूड़की पहुँची तो एक व्यक्ति को आमजन के साथ विवाद करते एवं आमदा-फसाद की स्थिति उत्पन्न करते हुए पाया गया।
जाँच में ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म YouTube एवं Facebook पर अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए गए थे, जिससे क्षेत्र में रोष उत्पन्न हो गया था।
पुलिस द्वारा मौके पर उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वह उग्र होकर शांति व्यवस्था भंग करने लगा।
जिस पर कानूनी कार्रवाई करते धारा 170 BNSS में हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता आरोपी*
आजम, पुत्र अमीर अहमद निवासी उमर बिन खताब मस्जिद के पास, भारत नगर, रूड़की
थाना – कोतवाली रूड़की, जनपद हरिद्वार
उम्र – 24 वर्ष
*पुलिस टीम*
1. कांस्टेबल सुरेश तोमर
2. होमगार्ड राहुल
3. कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,