कोतवाली गंगनहर,₹6,50,000/- धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहा वांछित आया पुलिस की गिरफ्त में,पेश होने के जारी नोटिस को नजरअंदाज करने पर कोर्ट ने जारी किया था एनबीडब्लू।
दिनांक 24 दिसंबर 2024 को रुड़की निवासी महिला की तहरीर पर अमनदीप नामक व्यक्ति के खिलाफ भाई को विदेश भेजने के नाम पर 6,50,000/ रुपए हड़पने तथा पैसे वापस मांगने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा अपराध संख्या 726 वर्ष 2024 धारा 318(2)/ 316(2)/ 352/ 351(3) BNS में पंजीकृत किया गया |
प्रकरण में पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के लिए आरोपी को लगातार नोटिस भेजे गए लेकिन आरोपी पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए विवेचक ने आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट हासिल किया गया।
उक्त वारंट की तमिल के लिए गठित पुलिस टीम ने दिनांक 28 नवंबर 2025 को धोखाधड़ी मामले में वांछित को उसके घर मॉडल टाउन पानीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया। नियमानुसार कोर्ट में पेश कराया जा रहा है।
*विवरण आरोपी-*
अमनदीप पुत्र जरनैल सिंह निवासी माडल टाउन पानीपत हरियाणा उम्र 28 वर्ष
*पुलिस टीम-*
1- उप निरीक्षक राजीव उनियाल
2- कांस्टेबल कैलाश

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…
विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस का कड़ा एक्शन, सिडकुल से शातिर अपराधी जयप्रकाश 4 माह के लिए जिलाबदर, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सिडकुल पुलिस ने सीमा से बाहर खदेड़ा, तय अवधि में जिले में दिखने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी…