तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार— रुड़की विकास प्राधिकरण ने तीन कॉलोनियों को ध्वस्त किया है। तीनों कॉलोनियां अवैध तरीके से काटी गई थी। जहां पर न कोई सुविधा दी जा रही थी और न ही पार्क आदि विकसित किए जा रहे थे। एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका ने स्पष्ट तौर पर निर्देश जारी किए है कि अवैध कॉलोनी काटनी नहीं दी जाएगी। उन्होंने प्लॉट खरीदने वालों को सलाह दी है कि बिना अप्रूव्ड कॉलोनी में प्लॉट नहीं खरीदे।
हरिद्वार— रुड़की विकास प्राधिकरण को सूचना मिली कि क्षेत्र में कई अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। जिन्हें काटने से पूर्व विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। साथ ही बिना सुविधाओं के कॉलोनियों में प्लॉट बेचे जा रहे हैं।एचआरडीए की उपाध्यक्ष एवं मेलाधिकारी सोनिका एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देश पर विभागीय अभियंताओं की टीम ने तीन कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। उन्होंने बिना अप्रूव्ड कॉलोनियों में प्लॉट नहीं खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बिना विकसित या अप्रूव्ड कॉलोनियों में न तो नक्शे स्वीकृत होते हैं और न ही कॉलोनी काटने वाला कोई सुविधा उपलब्ध कराता है, ऐसे में प्लॉट खरीदने वाले परेशान रहते हैं। उन्होंने सलाह दी है कि अनाधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट नहीं खरीदे।एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह ने बताया कि फुटबाल ग्राउंड रोड पर जगजीतपुर में डिवाइन लाइट स्कूल से पहले हनुमंत फिटनेस वाली गली में संदीप देशबंधु और राजीव राठी की कॉलोनी में ध्वस्तीकरण कराया गया। हालांकि इस कॉलोनी में कई बार मारपीट के झगड़े हुए है।
इसी के साथ ग्राम शांतरशाह बहादुरपुर में (लगभग 8-9 बीघा ) रजनीश सैनी की कॉलोनी को सील किया। यही पर ही प्रबंधक जानता प्रॉपर्टीज, आनंदम सिटी के पास शांतरशाह (लगभग 8-9 बीघा) को सील किया। सचिव मनीष सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई बिना अप्रूव्ड कराए कॉलोनी में प्लॉट बेचता है तो उस पर विधिक कार्रवाई होगी।

More Stories
UPSSSC PET परीक्षा: मुरादाबाद मंडल में उमड़ी भीड़; अधिकारियों महेश यादव व ऋषि कुमार शुक्ला की देखरेख में स्टेशनों पर रहे चाक-चौबंद प्रबंध, चलीं विशेष ट्रेनें, हेल्प डेस्क और चिकित्सा सहायता बूथ रहे मुस्तैद, डिजिटल टिकटिंग और अतिरिक्त काउंटर…
श्यामपुर पुलिस का सघन सत्यापन अभियान: अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर मकान मालिकों पर ठोका गया भारी जुर्माना, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर की जा रही कार्यवाई…
मंगलौर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 7.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, ₹2,1,600 की स्मैक बरामद,एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी…