एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी,पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीम ने किया निजी शिक्षण संस्थान में औचक निरीक्षण,रेन्डमली 10 छात्रों का लिया गया ब्लड सेम्पल, 45 छात्रो की करी मेडिकल जांच,पूर्व में ड्रग्स परीक्षण कराये जाने हेतु सभी छात्रों से भराये गये थे कान्सर्ट फार्म/शपथ पत्रनशे मे लिप्त छात्रों को SSP दून का कडा संदेश, नशा छोडे या कार्यवाही के लिये रहे तैयार,शिक्षण संस्थाान में मौजूद छात्रो को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्प्रणाम की भी दी जानकारियां ,
थाना प्रेमनगर।
मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *” ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत शिक्षण सस्थांनो में पडने वाले सभी छात्र छात्रों से उनका ड्रग्स टेस्ट कराये जाने हेतु कान्सर्ट फार्म/शपथ पत्र भराये गये थे। जिसके क्रम मे आज दिनांक 19.11.25 को पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीम के द्वारा प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक निजी शिक्षण सस्थांन में औचक निरीक्षण किया गया। संस्थान में अध्ययनरत छात्रों में से रेन्डमली 10 छात्रों के टेस्ट हेतु ब्लड सेम्पल लिए गए, साथ ही 45 छात्रो का मेडिकल टेस्ट भी कार्यवाया गया ।
दून पुलिस द्वारा नशे मे लिप्त छात्र-छात्रो का कडा संदेश दिया गया है कि यदि कोई भी छात्र-छात्रा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। अभियान में शिक्षण संस्थाान में मौजूद अन्य छात्र छात्रो को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्प्रणाम की जानकारी दी गयी। अभियान के क्रम में अन्य शिक्षण संस्थानो में भी औचक निरीक्षण की तैयारी की जा रही हैै। इससे पूर्व भी पुलिस प्रशासन तथा डॉक्टर की मेडिकल टीम द्वारा शिक्षण संस्थानों में औचक निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं का ड्रग्स टेस्ट किट से यूरिन टेस्ट किया गया था। जिसमें छात्रों द्वारा किसी प्रकार के ड्रग्स का सेवन किया जाना नही पाया गया।

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,