एसएसपी दून की कुशल रणनीति से नशा तस्करों पर दून पुलिस का कडा प्रहार,अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्त के कब्जे से लगभग 45 लाख रू0 अनुमानित कीमत की 152 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद,अभियुक्त जल्दी पैसा कमाने के लालच तथा अपने उपर चढे उधार को चुकाने के लिए बना नशा तस्कर।
कोतवाली पटेलनगर।
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने हेतु *एसएसपी देहरादून* द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों/शराब तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 18-10-2025 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चन्द्रबनी से करीब 100 मीटर आगे वाईल्ड लाईफ इस्ट्यूट की जाने वाले रास्ते से अभियुक्त शादाब पुत्र मुस्तकीम को 152 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-617/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ विवरणः-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि उसकी बाइक रिपेयरिंग की दुकान है, जल्दी पैसा कमाने के लालच तथा अपने उपर चढे उधार को चुकाने के लिये अभियुक्त उक्त स्मैक को सहारनपुर से खरीदकर लाया था, जिसे वह नशे के आदि स्थानीय लोगो व स्कूल/कॉलेज में पढने वाले छात्रों को महंगे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था, अभियुक्त से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
*नाम/पता अभियुक्त*
शादाब पुत्र मुस्तकीम, निवासी एकता विहार कैलाशपुर, पित्थुवाला पटेलनगर, देहरादून, उम्र 25 वर्ष
*बरामदगी विवरण-*
152 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये)*
*पुलिस टीम*
1- व0उ0नि0 कुलदीप शाह, कोतवाली पटेलनगर देहरादून,
2- उ0नि0 हर्ष अरोडा, चौकी प्रभारी, आईएसबीटी
3- कानि0 विक्रान्त
4- कानि0 प्रदीप कुमार

More Stories
UPSSSC PET परीक्षा: मुरादाबाद मंडल में उमड़ी भीड़; अधिकारियों महेश यादव व ऋषि कुमार शुक्ला की देखरेख में स्टेशनों पर रहे चाक-चौबंद प्रबंध, चलीं विशेष ट्रेनें, हेल्प डेस्क और चिकित्सा सहायता बूथ रहे मुस्तैद, डिजिटल टिकटिंग और अतिरिक्त काउंटर…
श्यामपुर पुलिस का सघन सत्यापन अभियान: अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर मकान मालिकों पर ठोका गया भारी जुर्माना, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर की जा रही कार्यवाई…
मंगलौर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 7.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, ₹2,1,600 की स्मैक बरामद,एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी…