सिडकुल पुलिस,सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना युवको को पडा भारी कुल 42 व्यक्तियों को दबोचाज़शराबियो द्वारा सिडकुल फेक्ट्रियो की छुट्टी के समय निकलने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने की लगातार मिल रही थी शिकायत।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबो में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले लोगो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के सम्बंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । सिडकुल क्षेत्र में फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय हुड दंगियो द्वारा राह चलने वाली महिलाओ पर फब्तियां कसने की शिकायतो पर लगाम लगाने के प्रयास के दृस्टिगत आज दिनांक 17/11/2025 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा SSI देवेंद्र तोमर के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अलग अलग जगहों से कुल 42 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द *81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर रूपए 10500/-* संयोजन शुल्क वसूल किया गया सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेग न शराब पियेगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
*पुलिस टीम*
1-वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर थाना सिडकुल
2- SI शेलेन्द्र ममगई प्रभारी चौकी कोर्ट
3- ASI सुभाष रावत
4 का0 अनिल कंडारी, सुनील तोमर, गजेंद्र , थाना मोबाइल के चालक सुरेंद्र राणा

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,