आठ दिवसीय “पंचम अखिल भारतीय समकालीन कला प्रदर्शनी – 2025”सम्पन्न*
*देशभर बड़ी संख्या में कलाकारों ने लिया भाग, दर्शकों का प्रदर्शनी में लगा रहा तांता।*
17 नवम्बर, आज़ हरिद्वार के शिवालिकनगर में ज् – 47 कला वीथिका में आठ दिवसीय “पंचम अखिल भारतीय समकालीन कला प्रदर्शनी – 2025” का समापन किया गया है। हरिद्वार, देहरादून ऋषिकेश, रूड़की और आसपास के कला प्रेमियों तथा पत्रकारों के लिए देश भर से आए विख्यात एवं प्रतिभाशाली कलाकारों के प्रसिद्ध चित्रों को निकट से निहारने तथा उनके कला-कौशल से वाकिफ होने का, यह एक सुनहरा अवसर था। इस कला प्रदर्शनी में हरिद्वार के अलावा अन्य स्थानों के चित्रकारों तथा कला प्रेमियों तथा स्कूली विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। प्रदर्शनी में एक्रेलिक, वुडकट, वाटर कलर, पेन एण्ड इंक, मिक्स्ड, आयल कलर, लीनोकट, डिजिटल और टेराकोटा आदि विधाओं से तैयार की गई कलाकृतियाँ रखी गई थी।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आयोजक अशोक गुप्ता ने बताया कि अबतक हजारों कलाप्रेमी व दर्शक प्रदर्शनी का अवलोकन कर चुके हैं। प्रतिदिन सभी आयु वर्गों के दर्शकों का आना-जाना लगा रहा। इनमें कुछ उत्कृष्ट कलाकृतियों को मुक्तकंठ से सराहा गया। जिसमें कानपुर के शशांक दुबे की एक्रेलिक कृति ’बर्डन ऑफ़ एजुकेशन’, देहरादून के कर्नल श्री भरत भण्डारी की ऐक्रेलिक कलर की ’टेक द प्लंज’, जमशेदपुर के हरजोत कौर के तैल चित्र “डेली लाइफ’, दिल्ली के सूसनाता चटर्जी के एक्रिलिक चित्र “विलेज इन मूनलाइट”, आजमगढ़ के अरुणेश वासुदेव की “मॉडर्न लेडी, देहरादून के जाकिर हुसेन की ’अनटाइटल्ड’, अमृतसर के कवि चोहान की जलरंग चित्र ‘लैण्डस्केप’, हरिद्वार के जय गुप्ता के रेखाचित्र ‘मन्थक”, सन्त शर्मा की डिजिटल चित्र “गॉसिप” तथा हरिद्वार के ही अशोक गुप्ता के तैल चित्र “इन्सोलेंस ऑफ़ ताड़का तथा रुड़की की अल्का आर्या के ऐक्रेलिक चित्र “ग्लॉरी ऑफ़ रामा” को बहुत सराहना मिली।
इस प्रदर्शनी के आयोजन के नेपथ्य की तैयारी उस संकल्प की गवाही देता है जो समकालीन कला को प्रतिक्षण गति दे रहा है और कलाकारों को नया उत्साह। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के कर्मस्थली शांतिनिकेतन से प्रशिक्षित, डीपीएस रानीपुर के पूर्व कला विभागाध्यक्ष और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित चित्रकार श्री अशोक गुप्ता द्वारा शिवालिक नगर में कला वीथिका प्रदर्शिनी केन्द्र का स्वरूप देकर प्रतिवर्ष अखिल भारतीय स्तर की कला प्रदर्शनियों का निःशुल्क आयोजन करते हैं। वे कला के प्रति अपने सम्पूर्ण समर्पण की भावना से कला और कलाकारों को बढ़ावा देते है। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कलाप्रेमियों एवं दर्शकों ने आयोजक अशोक गुप्ता एवं किरण गुप्ता जी को इस वृहद कला प्रदर्शिनी के आयोजन के लिए बधाई देते हुए सम्मानित किया। अध्यक्षा किरण गुप्ता जी ने सभी कलाकारों, दर्शको एवं पत्रकार बंधुओं को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।
आठ दिवसीय “पंचम अखिल भारतीय समकालीन कला प्रदर्शनी हुई सम्पन्न…देशभर से बड़ी संख्या में कलाकारों ने लिया भाग, दर्शकों का प्रदर्शनी में लगा रहा तांता…

More Stories
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…
ईद के दौरान शांति/सुरक्षा व्यवस्था एवं धार्मिक सद्भाव दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, किसी भी स्तर पर ना हो कोई लापरवाही सभी अधिकारी रहेंगे सतर्क, अपने अपने क्षेत्र में रहेंगे राउंड पर…
भेल के मुख्य चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव को… एचपीवी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की हुई शुरूआत, भेल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप की उपस्थिति में, आज इस अभियान का हुआ शुभारम्भ…