बिहार से लापता 13 वर्षीय बालिका को AHTU हरिद्वार द्वारा सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सपुर्द किया गया,परिजनों ने बालिका के सकुशल मिलने पर हरिद्वार पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए दिया गया धन्यवाद।
दिनांक 16/11/2025 का दिन ग्राम धुरिया जिला औरंगाबाद बिहार के रहने वाले परिवार अंजुदेवी व उसके बीमार पति सीताराम भूमिया के जीवन में उनकी खोई खुशियों को वापिस लेकर आया जब दिनांक 30/10/2025 से लापता उनकी बालिका उम्र 13वर्ष को AHTU
टीम हरिद्वार द्वारा रेलवे स्टेशन रुड़की से सकुशल बरामद कर उनके सपुर्द किया गया।
बालिका के परिजनों द्वारा बताया गया कि बालिका गांव के ही विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा है जो कि दिनांक 30/10/2025 की सुबह घर से गांव के बाजार गई थी जो फिर वापिस नहीं आई उनके द्वारा गांव वालों के साथ मिलकर बालिका को हर संभव स्थान बस स्टेशन रेलवे स्टेशन पर तलाशा किया गया किन्तु कही से भी कोई सूचना नहीं मिली स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी गई किंतु वहां से भी निराशा ही हाथ लगी जैसे जैसे दिन बीत रहे थे उनकी चिंता और बढ़ते जा रही थीl
हरिद्वार पुलिस के प्रयासों से बालिका के मिलने पर अत्यधिक प्रयास कर उनके गांव में संपर्क किया गया और उनके परिजनों को बुलाया गया l
परिजनों के आने पर उन्हें बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां आवश्यक काउंसलिंग, विधिक कार्यवाही उपरांत बालिका को खुला आश्रय गृह ज्वालापुर से मुक्त करवा कर उनके परिजनों के सपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा AHTU हरिद्वार द्वारा की गई कार्यवाही एवं अत्यंत मानवीय सहयोगपूर्ण व्यवहार के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए खुशी खुशी अपने बिहार के लिए प्रस्थान कियाl
✳️ *टीम : जनपद हरिद्वार**
1हेoकाo राकेस कुमार
2काo दीपक चन्द
3काo जयराज सिंह
4मo काo गीता देवी

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,