बेरोजगार युवकों के लिए 21 नवंबर को दयानंद स्टेडियम गुरुकुल कांगड़ी विवि,हरिद्वार में वृहद रोजगार मेला का आयोजन,अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने जिला कार्यालय परिसर से प्रचार वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आईटीसी मिशन सुनहरा कल तथा जिला कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में दिनांक 21 नवंबर 2025 को दयानंद स्टेडियम गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है,जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रोग्राम अधिकारी गिरीश तिवारी को निर्देश दिए ही कि रोजगार मेले का जनपद के विभिन्न क्षेत्रों ने व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है जिससे रोजगार मेले में अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके ।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,