थाना सिडकुल,हरिद्वार पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई,04 आरोपियों को रात्रि में चोरी करने के इरादे से चोरी की योजना बनाते हुए धर दबोचा,आरोपी के कब्जे से आला नकब आदि किया गया बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी थाना क्षेत्र को सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चैकिंग करने के आदेश प्राप्त हुए है।
जिसके परिपेक्ष में दिनांक 12.11.25 को सिडकुल पुलिस द्वारा रात्रि में HR नंबर की i10 कार से घूम रहे कुछ लड़को को संदिग्ध प्रतीत होने पर पुछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि ये लोग चोरी के इरादे से थाना क्षेत्र में चोरी की योजना बनाते हुए घूम रहे है।
वाहन को चेक किया गया तो उसमें आलानकब व अन्य चोरी करने में काम आने वाले औजार मिले, चार आरोपियों को आला नकब के साथ पकडा गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता आरोपी*
1.अंशुमान पुत्र अमित कुमार निवासी चरथावल थाना थाना भवन जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता सूर्य नगर कॉलोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
2.शुभम चौधरी पुत्र वशिष्ट चौधरी निवासी ग्राम चुक्टी देवरिया थाना किच्छा जिला उधमसिंहनगर ।
3.आदर्श पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी ग्राम शिवपुर थाना नोखा जिला रोहतास बिहार हाल पता राधा एनक्लेव नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ।
4.रिजवान पुत्र मीर हसन निवासी मस्जिद के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
1.हथोड़ा
2. छैनी
3. प्लास
4. पेचकस
5. i10 कार
*पुलिस टीम*
1- उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा
2. हेड कांस्टेबल संजय तोमर
3. कांस्टेबल कुलदीप
4. कांस्टेबल सुनील कुमार

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,