स्नैचिंग की घटना का 12 घन्टे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा,घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्त द्वारा बुर्जग महिला से पता पूछने के बहाने झपटटा मारकर गले से खींचा था मंगलसूत्र,घटना को अजांम देने के बाद अभियुक्त मौके से हो गया था फरार,अभियुक्त के कब्जे से घटना से संबंधित ज्वैलरी हुई बरामद, स्नैचिंग मे प्रय़ुक्त बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल को किया सीज,गिरफ्तार अभियुक्त दुबई मे करता है नौकरी, कुछ दिन पहले ही वापस आया था घर,नशे की लत के चलते अभियुक्त ने दिया था स्नैचिंग की घटना को अंजाम।
कोतवाली डोईवाला।
दिनांक 10/11/2025 को वादी श्री मनेन्द्र सिंह गुँसाई पुत्र श्री देवेंद्र सिंह गुँसाइर्, निवासी ग्राम मोलधार, नियर गैस एजेन्सी, अठूरवाला, जौलीग्रान्ट, डोईवाला, कोतवाली डोईवाला में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी माताजी से पता पूछने के बहाने उनके गले में पहने सोने के मंगलसूत्र पर झपट्टा मारा, जिससे मंगलसूत्र टूट गया और अभियुक्त मंगलसूत्र के पैंडल खींचकर मौके से भाग गया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना डोईवाला पर तत्काल मु0अ0सं0-290/2025, धारा- 304 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण व घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो को चैक किया गया, साथ ही घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासो से दिनांक 11/11/2025 को पुलिस टीम द्वारा जौलीग्रन्ट क्षेत्र में चैकिंग के दौरान स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त मनीष पंवार पुत्र पुरण सिंह को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से झपटमारी मे चोरी किया गया मंगलसूत्र का पैडल बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की मोटरसाइकिल को सीज किया गया।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पिछले 01 वर्ष से दुबई मे रहकर नौकरी कर रहा था तथा 10 दिन पूर्व ही वह दुबई से वापस आया था, अभियुक्त नशे का आदि है तथा उसके द्वारा अपने नशे की पूर्ति के चलते उक्त उक्त स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
मनीष पंवार पुत्र पुरण सिंह निवासी-सांकरी कान्हर वाला, भानियावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 25 वर्ष
*बरामदगी विवरण*
1- मंगल सूत्र का पैंडल ( अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रू0 )
2- मोटरसाइकिल बिना नम्बर की
*पुलिस टीम*
1- व0उ0नि0 विनोद सिंह राणा, कोतवाली डोईवाला
2- अ0उ0नि0 ईश्वर सैनी
3- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
4- का0 रविन्द्र टम्टा
5- का0 सुनित कुमार
6- का0 सचिन राणा

More Stories
हरिद्वार में पुलिस का सख्त अभियान: सिडकुल थाना गेट के सामने हुड़दंग मचाने वाले दो हुड़दंगी किए गिरफ्तार,कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए हुई कार्यवाई…
पिल्ला गैंग’ पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार: कनखल में फायरिंग और हत्या के प्रयास में 3 गिरफ्तार, पुलिस टीम का सराहनीय अभियान,सोशल मीडिया कमेंटबाजी बना था खूनी संघर्ष…
दीपावली अभियान: हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 नमूने जांच के लिए भेजे, खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों पर एक्शन, धनपुरा और पदार्था क्षेत्र में मिठाई इकाइयों पर छापा, गंदगी मिलने पर बताशा यूनिट को नोटिस…