बंद घर में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा,घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तो के कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी हुई बरामद,वादनी अपने परिवार सहित शादी समारोह में सम्मिलित होने गयी थी बाहर*
*अभियुक्तों ने रात्री में घर खाली देखकर दिया था चोरी की घटना को अजांम*
*कोतवाली रायवाला*
दिनाँक – 10/11/2025 को वादिनी निवासी श्रीमती सतेश्वरी रावत पत्नी स्व0 प्रेम सिह, निवासी भट्ट डेयरी, माँ चाँदनी स्कूल के पास रायवाला देहरादून ने थाना रायवाला में आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक – 01/11/2025 की सांय वह अपने परिवार के साथ शादी में गयी थी तथा वापस घर लौटने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मकान के मेंन गेट का ताला तोड़कर कमरे के अंदर रखी आलमारी से नकदी, ज्वैलरी, व मोबाइल फोंन चोरी कर लिया गया है। वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायवाला पर मु0अ0स0 – 190/25 धारा-305(।),331(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशो पर थाना रायावाला में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्त (1)-आशीष पुत्र राजवीर (2)- आकाश पुत्र राधेश्याम उर्फ तेलू हलवाई को चोरी के माल के साथ हरिद्वार क्षेत्र में सर्वानंद घाट के पास झुग्गी झोपडी से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की गई।
*नाम/ पता अभियुक्त :-*
1- आशीष पुत्र राजवीर निवासी ब्रह्मपुर रुडकी, हरिद्वार, उम्र – 22 वर्ष
2- आकाश पुत्र राधेश्याम उर्फ तेलू हलवाई निवासी उपरोक्त, उम्र- 27 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
1- घटना में चोरी की गई ज्वैलरी (अनुमानित मूल्य 01 लाख रू0)
*पुलिस टीम :-*
1- निरी0 आर0एस0 खोलिया, प्रभारी कोतवाली रायवाला,
2- उ0नि0 योगेश खुमरियाल
3- उ0नि0 कुशाल सिहं रावत
4- का0 अनित कुमार
5- का0 नन्द किशोर
6- का0 हंसराज
*एसओजी टीम :-*
1- निरी0 मुकेश त्यागी, प्रभारी एसओजी
2- का0 नवनीत नेगी
3- का0 सोनी कुमार
4- का0 शीशपाल

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,