हाथो में चापड़ लेकर वाहन चलाना पड़ा भारी, दून पुलिस में उतारी सारी खुमारी,वाहन चलाते समय गाड़ी से बाहर चापड़ का प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,सोशल मीडिया पर हाथ में चापड़ लेकर वाहन चलाने का वीडियो हुआ था वायरल,वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल कार्रवाई के दिए थे निर्देश,पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर वाहन चालक के संबंध में जानकारी कर लिया हिरासत में,अभियुक्त के कब्जे से अवैध चापड़ बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर किया गिरफ्तार, वाहन को किया सीज।
कोतवाली कैंट,
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक कार चालक कार से बाहर अपने हाथ में चापड़ ( बड़ा चाकू) लेकर वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वाहन चालक की तलाश कर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जिस पर प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए वाहन चालक को हिरासत में लिया गया, जिसकी तलाशी में उसके कब्जे से वीडियो में दिख रहे अवैध चापड़ को पुलिस द्वारा बरामद किया गया, जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा थार वाहन को सीज किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
अक्षांश सकलानी पुत्र स्व० अजय मोहन सकलानी निवासी बाल शिक्षा निकेतन कोलागढ़, थाना गड़ी कैंट, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष।

More Stories
हरिद्वार में पुलिस का सख्त अभियान: सिडकुल थाना गेट के सामने हुड़दंग मचाने वाले दो हुड़दंगी किए गिरफ्तार,कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए हुई कार्यवाई…
पिल्ला गैंग’ पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार: कनखल में फायरिंग और हत्या के प्रयास में 3 गिरफ्तार, पुलिस टीम का सराहनीय अभियान,सोशल मीडिया कमेंटबाजी बना था खूनी संघर्ष…
दीपावली अभियान: हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 नमूने जांच के लिए भेजे, खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों पर एक्शन, धनपुरा और पदार्था क्षेत्र में मिठाई इकाइयों पर छापा, गंदगी मिलने पर बताशा यूनिट को नोटिस…