उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों व पार्कों को आकर्षक रूप से सजाया गया।
साज-सज्जा से सुसज्जित नवोदय नगर स्थित श्रीदेव सुमन पार्क का अनावरण जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर दोनों गणमान्य अतिथियों ने राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया एवं उनके योगदान को स्मरण किया।
जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड राज्य ने पिछले 25 वर्षों में उल्लेखनीय विकास यात्रा तय की है। राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और संघर्ष के कारण ही हमें अपना राज्य प्राप्त हुआ। आज यह देखकर अत्यंत हर्ष होता है कि शिवालिक नगर जैसे क्षेत्र निरंतर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के क्षेत्र में नई मिसालें कायम कर रहे हैं। नगर पालिका द्वारा किया गया यह कार्य अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।”
नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य ने पिछले 25 वर्षों में अद्भुत प्रगति की है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से उत्तराखंड तेजी से आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य के रूप में उभर रहा है।
नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र में भी विकास कार्यों की रफ्तार निरंतर बनी हुई है। चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और जनसुविधा के कार्यों के माध्यम से हम ‘स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शिवालिक नगर’ के लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं।”
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य सजावट, रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पूरे नगर में इस अवसर को लेकर उल्लास और देशभक्ति का वातावरण रहा।
अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी नगरवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और सभी से प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
इस अवसर पर स्थानीय सभासद, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
दीपावली अभियान: हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 नमूने जांच के लिए भेजे, खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों पर एक्शन, धनपुरा और पदार्था क्षेत्र में मिठाई इकाइयों पर छापा, गंदगी मिलने पर बताशा यूनिट को नोटिस…
कुंभ-2027: भीड़ प्रबंधन और सुगम आवाजाही को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद, पंतद्वीप, रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मेलाधिकारी सोनिका, डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने संयुक्त निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश; निर्माण कार्यों में तेजी लाने के आदेश…
बीएचईएल का सराहनीय कदम: महाप्रबंधक सुश्री सुमति शर्मा और एजीएम पार्थ सारथी गौड़ा के नेतृत्व में राजकीय विद्यालय में निःशुल्क पोषण सामग्री वितरित, 450 विद्यार्थियों को मिला लाभ, स्वस्थ भविष्य के लिए पोषण जरूरी: सुश्री सुमति शर्मा…