थाना कनखल,हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, 24 घण्टे के भीतर दबोचा चोर,घर का टला ताला तोड़ कर चोरी की घटना को दिया था अंजाम,पूर्व मे भी पटेलनगर देहरादून से स्कूटी चोरी में जेल जा चुका आरोपी,नशे की लत पूरी करने के लिए देता है चोरी की वारदात को अंजाम
दिनांक 07.11.2025 को सतनाम सिहं नि0 सर्वप्रिय बिहार व श्याम सुन्दर पारिक नि0 आई0आई0टी जगजीतपुर द्वारा तहरीर दी कि मध्य रात्रि मे हमारे घर पर एक चोर द्वारा चोरी की है जो सीसीटीवी फुटेज मे भी दिखाई दे रहा है। तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 323/25 धारा 305.331(4) BNS व मु0अ0स0 324/25 धारा 331(4).62 BNS पंजीकृत किये गये।
जिसपर कार्यवाही करते हुए थाना कनखल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगे सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन कर गहन सुरागरसी पतारसी अभियुक्त विकास पुत्र विष्णु निवासी चीला कालौनी थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौडी गढवाल को हैली पैड बैरागी कैम्प से मय माल के गिरफ्तार किया गया।
आरोपी नशे का आदी है जो पूर्व में पटेलनगर देहरादून थाने से स्कूटी चोरी प्रकरण में जेल जा चुका है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
विकास पुत्र विष्णु निवासी चीला कालौनी थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौडी गढवाल
*बरामदगी*
1- एक अदद चोरी का मोबाईल फोन वीबो कम्पनी का
2- एक अदद सब्बल ( जिससे ताले तोड गये थे )
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 धनराम शर्मा
2- का0 653 उमेद सिहं
3- का0 1059 विशन सिहं चौहान

More Stories
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…
ईद के दौरान शांति/सुरक्षा व्यवस्था एवं धार्मिक सद्भाव दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, किसी भी स्तर पर ना हो कोई लापरवाही सभी अधिकारी रहेंगे सतर्क, अपने अपने क्षेत्र में रहेंगे राउंड पर…
भेल के मुख्य चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव को… एचपीवी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की हुई शुरूआत, भेल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप की उपस्थिति में, आज इस अभियान का हुआ शुभारम्भ…