थाना बहादराबाद,अवैध शराब के विरूद्ध हरिद्वार पुलिस ने चलाया अभियान,जंगलो व नालों के बीच बनाए गए अड्डे तक पहुंची पुलिस टीम,अवैध शराब का कारोबार करने वालों में मचा हड़कंप,छुपाकर रखा गया करीब 5000 लीटर लाहन व शराब बनाने के उपकरण किए नष्ट,जंगल व नालो में छुप कर कच्ची शराब का कारोबार रखने वालो को किया जा रहा है चिन्हित।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देश पर कार्यवाही करते हुए थाना बहादराबाद ल पुलिस ने आज दिनांक 08.11.2025 को थाना क्षेत्रांतर्गत अहमद ग्रंट के घने जंगलो व नालों में अवैध कच्ची शराब की घडपकड हेतु सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग अभियान के दौरान कच्ची शराब बनाने के लिए ड्रमो के अंदर छिपाकर रखे गए करीब 5000 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट करते हुए बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
बहादराबाद पुलिस टीम द्वारा जंगलों व नालों में अड्डा बनाकर कच्ची शराब बनाने के कारोबार में लगे अभियुक्तों को चिन्हित कर रही है जल्द ही आसपास के देहात क्षेत्र के सभी घने जंगलों एवं गुप्त इलाकों/स्थानों पर भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कार्य करने वालों को चिन्हित कर उन पर नकेल कसी जाएगी।

More Stories
पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा कर, आरोपी को किया गिरफ्तार,
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में जाली नोट हुए बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना, प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक करते है सशक्त, सीएम धामी…