एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट,हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देहव्यापार के खिलाफ चलाया गया अभियान,होटल ढाबों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप।
हरिद्वार में देहव्यापार की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने रुड़की बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के आसपास के होटलों और गेस्टहाउस में छापेमारी की।
पुलिस टीम ने होटल और गेस्टहाउस संचालकों को कड़ी हिदायत दी कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को कमरा न दें और उनकी सही जानकारी और पहचान पत्र लें। इसके अलावा, होटल और गेस्टहाउस संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
हरिद्वार पुलिस ने यह भी बताया है कि जिले के सभी होटल और गेस्टहाउस संचालकों का डाटा तैयार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,