बीएचईएल की हीप इकाई ने ताइवान में जीता गोल्ड अवार्ड।
हरिद्वार, 06 नवम्बर: बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई ने ताइवान के ताइपे शहर में 03 नवम्बर से 06 नवम्बर तक आयोजित हुए इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में “गोल्ड अवार्ड” प्राप्त किया है । इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 14 से अधिक देशों की टीमों ने भाग लिया । हीप इकाई का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्युत मशीन्स, ब्लॉक-1, के गुणत्ता चक्र 771 (तरुण चक्र) ने सम्मेलन में भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता प्राप्त की ।
बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टीम के सदस्यों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि हमारे समर्पित कर्मचारियों ने हमेशा ही अपने उत्कृष्ट कार्यों से संस्थान का गौरव बढ़ाया है । उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार अपने कार्य क्षेत्र में नई सोच, काम को सरल बनाने, गुणवत्ता बढ़ाने व नए टूल्स एवं तकनीकों का विकास करने के लिए दिया जाता है । इस सम्मेलन में टीम ने 145 मेगावाट तक की लिफ्ट इरिगेशन मोटर्स के लिए स्प्रिंग प्लेट की मशीनिंग की गुणवत्ता बढ़ाने और समय सीमा को कम करने पर केंद्रित एक नये टूलिंग फिक्सचर को डिजाइन और कार्यान्वित से संबंधित सुधार परियोजना प्रस्तुत की । इस परियोजना से न केवल वित्तीय बचत बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार और समय पर डिलीवरी भी सुनिश्चित होगी ।
इकाई समन्वयक श्री राजेश कुमार, फैसिलिटेटर श्री गौरव औझा, टीम लीडर तथा सदस्य श्री बिरेंद्र सिंह, श्री प्रभात कुमार, श्री सोम दत्त, श्री योगेश कुमार व श्री रेशु चौहान ने अपनी लगन व मेहनत से बीएचईएल का नाम रोशन किया है । इस सफलता में महाप्रबंधक (ईएम) श्री नरेंद्र सिंह राणा, महाप्रबंधक (क्यू एवं बीईएक्स) श्री प्रशांतो मांजी तथा उप महाप्रबंधक (बीईएक्स) श्री प्रदीप्ता पुरकायस्था, यूनिट कॉर्डिनेटर श्री पंकज कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने टीम को बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया ।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,