कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को मिली सफलता, चंद घंटों के भीतर दबोचा चोर,दुकान से गीजर व मिक्सी चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ चोर,अभियुक्त के कब्जे से 02 गीजर व 01 मिक्सी बरामद।
दिनांक 03.11.2025 को वादी विपिन गोयल निवासी गोयल इंटरप्राइजेज नाथ नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार की तहरीर पर अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 01.11.2025 को वादी की दुकान नाथ नगर ज्वालापुर के बाहर से दो गीजर चोरी कर ले जाने के संबध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 635/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।
जिसपर कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र कर चोर को चिन्हित किया गया मुखबिर तंत्र को क्षेत्र में मामूर किया गया कड़ी सुरागरसी पतारसी कर मुखवीर खास की सूचना पर अभियुक्त आकाश पुत्र राजकुमार निवासी मन्नूगंज खुडबुडा थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून को मय चोरी के सामान के साथ लालपुर के पास नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी नशे का आदी है अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*
आकाश पुत्र राजकुमार निवासी मन्नूगंज खुडबुडा थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून
*बरामदगी का विवरण*
1-01अदद गिजर (बजाज कंपनी)
2-01अंदर गिजर (पॉलीकार्ब कंपनी)
3-01अदद मिक्सी (सुजाता कंपनी)
*पुलिस टीम*
1-अपर उप निरीक्षक अनिल सैनी
2-कांस्टेबल अर्जुन चौहान

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,