कोतवाली मंगलौर,SSP हरिद्वार के निर्देशन में खोए हुए मोबाइल लौटाकर, लगातार पुलिस लौटा रही खुशियाँ,खोए हुए मोबाइल को लौटाने की कार्रवाई हेतु मिशन मोड में काम कर रही है, हरिद्वार पुलिस,मंगलौर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए खोए हुए ₹23 लाख 25 हजार के कुल 155 मोबाइल फ़ोन बरामद किये,क्षेत्राधिकारी मंगलौर द्वारा उनके खोए हुए मोबाइल लौटाए गए,मुस्कराए फरियादी, हरिद्वार पुलिस को कहा धन्यवाद।
अक्सर आमजन के साथ ऐसा होता है कि यदि उनका कीमती मोबाइल फ़ोन गुम हो जाए तो उसे दोबारा मिलने की उम्मीद लगभग समाप्त हो जाती है। लेकिन हरिद्वार पुलिस ने इस ‘खोई हुई आस’ को फिर से जगाने का कार्य किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाकर ऐसे नागरिकों को उनके खोए हुए मोबाइल फ़ोन लौटाए गए, जिनकी शिकायतें थाने में दर्ज थीं।
मंगलौर पुलिस द्वारा कार्यालय पर नियुक्त कांस्टेबल जफर हुसैन को इस कार्य हेतु नामित किया गया, जिन्होंने CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) का कुशल उपयोग करते हुए लगभग 155 मोबाइल फ़ोन को ट्रेस कर बरामद किया, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹23,25,000/- रही।
आज दिनांक 02.11.2025 को क्षेत्राधिकारी मंगलौर द्वारा इन सभी मोबाइल फ़ोनों को उनके स्वामियों को विधिवत रूप से सौंपा गया।
अपने खोए हुए मोबाइल फ़ोन वापस पाकर सभी फरियादियों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक दिखाई दी।
सभी ने हरिद्वार पुलिस एवं उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,