कोतवाली लक्सर,नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार जारी, लगातार पकड़ में आ रहे तस्करzपश्चिमी उत्तर प्रदेश का वांछित ड्रग पैडलर गिरफ्तार, 216 ग्राम अफीम बरामद,पूर्व में पकड़े गए नशा तस्कर से पूछताछ में प्रकाश में आया था आरोपी का नाम।
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश निवासी महेश्वरी को 125 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में बदायू उत्तर प्रदेश निवासी अजय नामक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया था।
वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी/धरपकड हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.10.2025 को वांछित अभियुक्त अजय को 216 ग्राम अफीम के साथ लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर अलग से एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में अफीम को ग्राम दुरीजीत थाना बिनावर जिला बंदायू उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति से लाना बताया, जिसके सम्बन्ध में प्रकाश में आये तीसरे अभियुक्त की तलाश जारी है।
*अपराधिक इतिहास-*
1-मु0अ0सं0 1057/25 धारा 8/17 एनडीपीएस एक्ट
2-मु0अ0सं0 1055/25 धारा 8/17/29 एनडीपीएस एक्ट
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अजय पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम बिहारी गोरिया थाना कुमरगांव जिला बदांयू उ0प्र0 उम्र-19 वर्ष
*विवरण बरामदगी-*
1-अभियुक्त से बारमद कुल 216 ग्राम अवैध अफीम,
2-एक मोबाइल फोन वीवो
3-मौके पर नकद 1000/ रुपये नगद
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 विपिन कुमार
2-हे0कानि0 रियाज अली
3-हे0कानि0 विनोद कुमार
4-हे0कानि0 राजपाल सिंह

More Stories
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।
उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम की बड़ी कार्यवाही – बन्द पडी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का एक सदस्य नोएडा से किया गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ पीएनबी मिडलाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर की थी लगभग 26 लाख की धोखाधडी,
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,