बीएचईएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर ‘साइक्लोथॉन’ का आयोजन।
सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2025 मनाया जा रहा है । इस वर्ष के सतर्कता जागरुकता सप्ताह की विषयवस्तु है “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” । इस उपलक्ष्य में भ्रष्टाचार के विरूद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, एक साइकिल रैली ‘साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही से न केवल भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है, बल्कि इससे संगठन की प्रतिष्ठा में भी बढ़ोत्तरी होती है । उन्होंने बताया कि हर बीएचईएल कर्मी, सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति संकल्पबद्ध है ।
उल्लेखनीय है कि मुख्य प्रशासनिक भवन (हीप) परिसर से प्रारम्भ होकर यह रैली, उपनगरी के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मुख्य प्रशासनिक भवन पर आकर समाप्त हुई । इस रैली में 40 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लेकर, सतर्कता जागरूकता के जन अभियान में अपना योगदान दिया ।
इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।
उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम की बड़ी कार्यवाही – बन्द पडी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का एक सदस्य नोएडा से किया गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ पीएनबी मिडलाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर की थी लगभग 26 लाख की धोखाधडी,
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,