ईमानदारी की मिसाल* 👮♂️✨
*वाहिनी पेट्रोल पंप, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल अंकित खन्ना को एक पर्स गिरा हुआ मिला, जिसमें ₹5600 नगद एवं आवश्यक दस्तावेज थे।*
पर्स की जांच के दौरान एक पर्चे में पर्स मालिक का नाम लिखा मिला। जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि पर्स मालिक दीपावली का सामान खरीदने बाजार आए थे, किंतु पर्स खो जाने के कारण निराश होकर घर लौट गए थे।
कांस्टेबल अंकित खन्ना ने ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए, पर्स मालिक से संपर्क कर जांच उपरांत पर्स को सकुशल लौटा दिया।
पर्स प्राप्त कर भावुक हुए पर्स मालिक ने उत्तराखंड पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए कांस्टेबल अंकित खन्ना 40वीं वाहिनी पीएसी का आभार व्यक्त किया।
मीडिया सेल
40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,