बीएचईएल में बीएमडी एवं पीएफटी जांच शिविर का आयोजन।
हरिद्वार:–दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग एवं फेफडों से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एशियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, कर्मचारियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए बोन मॉस डेंसिटी (बीएमडी) एवं पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी) जांच शिविर का आयोजन किया गया । मुख्य चिकित्सालय में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार ने किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने इस कैम्प के आयोजन के लिए चिकित्सा विभाग की सराहना की तथा भविष्य में भी इस तरह के उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया । उन्होंने कहा कि समय रहते की गई जांचों के माध्यम से, हम हड्डियों एवं फेफडों से संबंधित बीमारियों को और अधिक गंभीर होने से रोक सकते हैं । उल्लेखनीय है कि इस शिविर में लगभग 400 व्यक्तियों की बीएमडी जांच एवं 200 व्यक्तियों की पीएफटी जांच की गई ।
इस जांच शिविर के अवसर पर मुख्य चिकित्सालय में नर्सिंग कालेज के ट्रेनिज बच्चों ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लोगों में जागरूकता हेतु हस्त निर्मित पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया । इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं प्रमुख (हीप एवं सीएफएफपी) ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सालय में उपस्थित लोगों को शपथ दिलवाई ।
इस अवसर पर बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती नंदन, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप, अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक, पैरा-मेडिकल स्टॉफ के सदस्य तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

More Stories
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।
उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम की बड़ी कार्यवाही – बन्द पडी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का एक सदस्य नोएडा से किया गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ पीएनबी मिडलाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर की थी लगभग 26 लाख की धोखाधडी,
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,