हरिद्वार:-दिल्ली 12 अक्टूबर को आईआईएम संबलपुर के दिल्ली परिसर में आयोजित प्रतिष्ठित बिजनेस कॉन्क्लेव मर्मज्ञ में बतौर मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए देश की प्रतिष्ठित कम्पनी आईटीसी एचआर हैड अल्ताफ हुसैन ने कहा कि कॉन्क्लेव में शामिल होना मेरे लिए अत्यंत रोमांचक और प्रेरणादायक अनुभव है।
अल्ताफ हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि देश के भावी और युवा नेतृत्व और तैयार करने में आईआईएम जैसी संस्थाओं की भूमिका अतुलनीय है, उन्होंने आईआईएम संबलपुर के निदेशक प्रोफेसर महादेव जायसवाल और उनकी पूरी टीम को संस्थान के 10 वर्ष की उल्लेखनीय यात्रा और इस दौरान प्रारंभ किए गए 10 प्रबंधन कार्यक्रमों के लिए हार्दिक बधाई दी। विशेष रूप से दिल्ली परिसर में पिछले दो वर्षों से शुरू किए गए 6 नवाचारपुर्ण कार्यक्रम संस्थान की शैक्षणिक दृष्टि और प्रगतिशील सोच का परिणाम है।
अल्ताफ हुसैन ने छात्रों से संवाद करते हुए कहां की देश के युवा ही 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रमुख भूमिका निभाएंगे, उन्होंने कहा कि ऐसे मौकों पर योगदान देना और अपने अनुभव छात्रों से साझा करना गर्व की बात है।
इस कार्यक्रम में आईआईएम के संबलपुर दिल्ली परिसर और एनएचआरडीएन के सहयोग से प्रबंधन शिक्षा और भविष्य की नेतृत्व क्षमता पर सार्थक विचार विमर्श भी किया गया।
दिल्ली आईआईएम संबलपुर में आयोजित प्रतिष्ठित बिजनेस कॉन्क्लेव मर्मज्ञ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए…देश की प्रतिष्ठित कम्पनी आईटीसी के एचआर हैड अल्ताफ हुसैन ने कहा…कॉन्क्लेव में शामिल होना मेरे लिए अत्यंत रोमांचक और प्रेरणादायक अनुभव…

More Stories
पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा कर, आरोपी को किया गिरफ्तार,
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में जाली नोट हुए बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना, प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक करते है सशक्त, सीएम धामी…