करवा चौथ की रात ड्यूटी पर डटीं नेहा झा — कानून की ‘शक्ति’ बनकर सड़कों पर बरसी सख़्ती
जहां एक ओर पूरे हरिद्वार में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर एक महिला अधिकारी ने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए मिसाल पेश की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ने बहादराबाद पुलिस के साथ मिलकर देर रात तक सड़कों पर प्रवर्तन अभियान चलाया। उन्होंने त्योहारी भीड़ और चांद का इंतजार करती महिलाओं के बीच भी यह सुनिश्चित किया कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे और कोई नियमों की अनदेखी न करे। त्योहार की रात भी नेहा झा ने कानून की मर्यादा का पालन करवाते हुए यह दिखा दिया कि कर्तव्य निभाने वाली महिला केवल अधिकारी नहीं, बल्कि समाज की सच्ची प्रहरी है।
अभियान के दौरान 17 चालान काटे गए और 3 वाहन सीज किए गए। इस सख़्त कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज कुमार और उनकी पुलिस टीम का भी सराहनीय सहयोग रहा। देर रात तक चले इस अभियान से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया। करवा चौथ की पावन रात में भी फर्ज़ को प्राथमिकता देकर सड़क पर उतरीं नेहा झा ने यह साबित कर दिया कि कर्तव्य के आगे कोई पर्व नहीं — जनता की सुरक्षा ही सबसे बड़ा संकल्प है।
नेहा झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
अक्टूबर 2025 की रात्रि में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा द्वारा बहादराबाद क्षेत्र में बहादराबाद पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रात्रि प्रवर्तन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिसमें कुल 17 चालान किए गए तथा 3 वाहनों को सीज किया गया।
इस संयुक्त अभियान में उप निरीक्षक श्री मनोज कुमार एवं उनकी पुलिस टीम का विशेष सहयोग रहा।
इस प्रकार के संयुक्त प्रवर्तन अभियान भविष्य में भी निरंतर रूप से संचालित किए जाते रहेंगे, जिससे सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन को सुनिश्चित किया जा सके।

More Stories
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।
उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम की बड़ी कार्यवाही – बन्द पडी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का एक सदस्य नोएडा से किया गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ पीएनबी मिडलाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर की थी लगभग 26 लाख की धोखाधडी,
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,