ऑपरेशन प्रहार 2026: नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में दो तस्कर गिरफ्तार, बुलेट बाइक और भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद, पुलिस की अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 93 नशीले इंजेक्शनों के साथ दबोचे गए नसीम और तन्मय,एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज…

तनवीर अली हरिद्वार।

ऑपरेशन प्रहार 2026: नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, बुलेट बाइक और भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद

  • ​हरिद्वार पुलिस की अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
  • ​93 नशीले इंजेक्शनों के साथ दबोचे गए नसीम और तन्मय
  • ​बहादराबाद थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया मुकदमा

​बहादराबाद (हरिद्वार)।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार 2026’ के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

​चेकिंग के दौरान चढ़े हत्थे

​जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम भारापुर भौरी से सहदेवपुर जाने वाले मार्ग पर गश्त व संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तिराहे के पास से दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 48 शीशी डायज़ापाम (Diazepam) तथा 45 शीशी रेस्टिजेसिक (Restigesic – Buprenorphine Hydrochloride) सहित कुल 93 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बुलेट बाइक (UK17N7811) को भी पुलिस ने सीज कर लिया है।

​आर्थिक तंगी और नशे की लत में बने तस्कर

​पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीम पुत्र मुनफैद (निवासी ग्राम लंढौरा, थाना मंगलौर, हरिद्वार) और तन्मय ध्यानी पुत्र शशि मोहन ध्यानी (निवासी रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने और खुद नशे का आदी होने के कारण वे ‘शाह’ नाम के व्यक्ति से ये इंजेक्शन खरीदकर लाते थे।

​एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

​कोतवाली बहादराबाद में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

​पुलिस टीम में शामिल सदस्य:

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक (SI) अजय कुमार, हेड कांस्टेबल नरविन्दर सिंह, कांस्टेबल चन्दन सिंह तथा होमगार्ड कासिफ शामिल रहे।

You may have missed