डीपीएस रानीपुर में सीबीएसई सीओई देहरादून के तत्वावधान में ‘शिक्षण पद्धति एवं परिणाम सम्वर्धन’ विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन*
आज दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को डीपीएस रानीपुर में सीबीएसई सीओई देहरादून के तत्वावधान में ‘शिक्षण पद्धति एवं परिणाम सम्वर्धन’ विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 60 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विषय विशेषज्ञों के रूप में श्रीमती रश्मि गोयल, प्रधानाचार्य द सेपियंस स्कूल देहरादून तथा श्री राजेश देवरानी, प्रधानाचार्य माउंट लिटरा जी स्कूल, रूड़की उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा तथा अतिथियों द्वारा दीपक प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यशाला के प्रथम सत्र के आरम्भ में रश्मि गोयल ने शिक्षण पद्धति के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए पाठ योजना, पाठ्योजना का निमार्ण, शिक्षण उद्ेश्यों को प्राप्त करने पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रायोगिक बिंदुओं को विस्तार से बताया। कार्यशाला में मुख्यरूप से कक्षा में बच्चों को मनोवैज्ञानिक रूप से सुदृढ़ बनाने एवं मानसिक सम्वर्धन प्रदान करने हेतु किए जाने वाले प्रयासों से अवगत कराया गया।
दूसरे सत्र में राजेश देवरानी ने बच्चों को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने एवं शिक्षण प्रशिक्षण सम्वर्धन प्रदान करने हेतु किए जाने वाले प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने कक्षा में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा करते हुए बताया कि उन्हें पूर्ण एवं पूर्व तैयारी के साथ कक्षा प्रारम्भ करनी चाहिए तथा पठन पाठन के उचित व्यवाहारिक संसाधनों के साथ बच्चों को विषय की जानकारी देनी चाहिए तथा यह सुनिश्चित करना प्रत्येक शिक्षक का कर्त्तव्य है कि छात्रों को दी गयी जानकारी सही प्रकार से उन तक पहुंच रही है अथवा नही। उन्होंने बताया कि बच्चों में सक्रिय श्रवण, आत्माभिव्यक्ति को बढ़ावा देना, असमान्य परिवर्तनों की निगरानी करना, भावनाओं को समझने और सक्रिय सहभागिता के गुणों का विकास एवं तनावग्रस्त छात्रों को सकारात्मक दिशा देनी चाहिए।
दोनों विशेषज्ञों ने प्रायोगिक गतिविधियों द्वारा पाठ-योजना, संयोजन एवं कक्षा के वातावरण को सकारत्मक बनाने सम्बंधित जानकारी भी प्रदान की।
प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक को प्रत्येक बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए शिक्षण एवं प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ रूचिकर व्यवहारिक गतिविधियों द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुखद एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने विषय विशेषज्ञों एवं सीबीएसई सीओई देहरादून का इस ज्ञानवर्धक कार्यशाला के आयोजन हेतु धन्यवाद देते हुए आभार प्रकाट किया।
डीपीएस रानीपुर में CBSE सीओई के तत्वावधान में ‘शिक्षण पद्धति एवं परिणाम सम्वर्धन’ विषय पर आयोजित क्षमता निर्माण कार्यशाला का…प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ का किया शुभारम्भ…कार्यक्रम में लगभग 60 शिक्षकों ने किया प्रतिभाग….

More Stories
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…
एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर 7 फरवरी को जनपद में चलाया जाएगा मेगा सफाई अभियान… तीर्थ नगरी को साफ स्वच्छ बनाने के लिए डीएम मयूर दीक्षित है निरंतर प्रयासरत…
नशा तस्करों के विरुद्ध ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी… अवैध गांजे के साथ दबोचा एक नशा तस्कर…एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहें अभियान में मिली कामयाबी…