*कोतवाली रानीपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई*
*एक अभियुक्त को स्कूटी सहित अवैध शराब की तस्करी करते हुए दबोचा*
*क़ब्ज़े से 45 टेट्रा पैक देशी माल्टा मार्का शराब व एक स्कूटी बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संचालित अभियान के अनुपालन में दिनांक 02.10.2025 को कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब की बिक्री/तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति राहुल पुत्र गुड्डू निवासी रविन्द्र का मकान, सलेमपुर रानीपुर, हरिद्वार को सलेमपुर चौक से हिरासत में लिया।
कब्जे से एक स्कूटी जुपीटर (UP 14 CS 7568) एवं कुल 45 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद किए गए।
कोतवाली रानीपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 408/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता*
राहुल पुत्र गुड्डू निवासी रविन्द्र का मकान, सलेमपुर रानीपुर, हरिद्वार
*बरामदगी –*
1. कुल 45 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा मार्का)
2. एक अदद स्कूटी जुपीटर संख्या UP 14 CS 7568
*पुलिस टीम –*
1. कानि0 गम्भीर तोमर
2. कानि0 करम सिंह

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,