कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को मिली कामयाबी,दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को थाना सिडकुल क्षेत्र से धर दबोचा।
दिनांक 21/07/2025 वादी की नाबालिक पुत्री के साथ आरोपी प्रकाश केशव पुत्र केशव निवासी जुर्स कन्ट्री कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार द्वारा अश्लील हरकत कर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा महिला सम्बन्धित मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गया व टीमो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
टीमों द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया। आरोप मूल रूप से बिहार का निवासी है घटना के दिन सब ही आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बन्द कर दिया था जो लगातार अपने ठिकाने बदल के रह रहा था व आरोपी के मस्कन रिश्तेदारों अन्य संम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई।
दिनांक 02/10/25 को आरोपी प्रकाश केशव पुत्र केशव निवासी जुर्स कन्ट्री कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को अथक प्रयास से पुलिस टीम द्वारा थाना सिडकुल क्षेत्र से पकडा गया।
*नाम व पता आरोपी*
प्रकाश केशव पुत्र केशव निवासी जुर्स कन्ट्री कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
मूल निवासी-सीता बदरियर निकट सब्जी मंडी थाना व जिला शिवान बिहार।
*पुलिस टीम*
1-उप निरीक्षक सोनल रावत
2-कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह
3-कांस्टेबल प्रवीन नेगी

More Stories
हरिद्वार में स्वच्छता और सुव्यवस्था का महाअभियान: डीएम मयूर दीक्षित और मेलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में 5वें दिन भी चमके गंगा घाट; अनुपयोगी पोल हटाकर शहर को बनाया जा रहा अतिक्रमण मुक्त, विशेष स्वच्छता अभियान: गंगा घाटों और औद्योगिक क्षेत्रों में दिखा जनसहयोग, 68 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए गए…
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और शौचालयों की हुई गहन सफाई, यात्रियों को मिला स्वच्छ वातावरण, मुरादाबाद मंडल के निर्देश पर रेलवे कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने संभाला मोर्चा…
UPSSSC PET परीक्षा: मुरादाबाद मंडल में उमड़ी भीड़; अधिकारियों महेश यादव व ऋषि कुमार शुक्ला की देखरेख में स्टेशनों पर रहे चाक-चौबंद प्रबंध, चलीं विशेष ट्रेनें, हेल्प डेस्क और चिकित्सा सहायता बूथ रहे मुस्तैद, डिजिटल टिकटिंग और अतिरिक्त काउंटर…