*पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात जितेंद्र मेहरा (IPS) ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर साइबर अवेयरनेस पाठशाला का किया आयोजन*
*अवेयरनेस प्रोग्राम में लगभग 150 एम्स स्टाफ ने लिया हिस्सा*
आज दिनांक 03.10.2025 को पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा एम्स ऋषिकेश में एक विशेष साइबर अवेयरनेस पाठशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति युवाओं, विशेषकर चिकित्सकीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ट्रेनी डॉक्टरों/ कार्यरत स्टाफ को सजग और सतर्क बनाना है।
आयोजित पाठशाला में एम्स ऋषिकेश के कार्यरत स्टाफ लगभग 150 ने भाग लिया। साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार जैसे डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट फ्रॉड, OTP शेयरिंग धोखाधड़ी, आदि पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार छोटी-सी लापरवाही व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक रूप से क्षति पहुँचा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, एम्स प्रशासन द्वारा पुलिस के इस आयोजित प्रोग्राम की काफी सराहना की गई l

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,