बहादराबाद। प्रेस क्लब सिडकुल बहादराबाद ने गुरुवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक के नजदीक राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई । इस दौरान क्लब के संरक्षक कारण सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों ने देश के लिए अपनी कुर्बानियां दी। आज पूरा देश उनकी जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए रास्ते पर चलकर देश सेवा के कार्य करने चाहिए। कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शास्त्री ने कहा कि यह दोनों महापुरुषों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है। दोनों ने अपने द्वारा किए कार्यों से देश को एक नई दिशा दी है। वरिष्ठ पत्रकार महिपाल शर्मा ने कहा गांधी जी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने देश के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विनय चौहान ने कहा कि यह भारत का गौरवमयी इतिहास रहा है। अनेक महापुरुषों ने अपने देश के मन सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दी है। उन्हीं में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री है । जिनकी आज हम जयंती मना रहे है।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राव तनवीर अली ने किया।इस दौरान उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में , मनोज यादव, अमन, संजय पुंडीर, मनोज कश्यप, शशि चौहान,छोटा मलिक आदि उपस्थित रहे।
प्रेस क्लब सिडकुल बहादराबाद ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई…क्लब के सदस्यों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी….

More Stories
पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा कर, आरोपी को किया गिरफ्तार,
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में जाली नोट हुए बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना, प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक करते है सशक्त, सीएम धामी…