कोतवाली नगर,एसएसपी हरिद्वार के कड़क नेतृत्व में 24 घंटे के अंदर चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने हरिद्वार से लेकर शामली (UP) तक खंगाले कैमरे,BA पास है चोरी करने का आरोपी, विद्युत विभाग में ठेकेदारी का करता है काम,अगले महीने थी आरोपी की शादी जिसमें थी पैसों की आवश्यकता,लग्जरी लाइफ जीने के लिए मन में आया लालच, चोरी ट्रैक्टर की क़ीमत क़रीब 12 लाख रुपया बतायी गई।
दिनांक 30-09-2025 को वादी राकेश पाल पुत्र भरत सिंह निवासी बिशनपुर कुण्डी थाना पथरी जिला हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आकर तहरीर दी गई कि उसका ट्रैक्टर संख्या UP12BB-5433 जो भागीरथी होटल रोड, बेलवाला के पास खड़ा किया गया था, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 654/25 प्रभावी धाराओं में बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जल्द गिरफ्तारी व ट्रैक्टर बरामदगी के लिये विशेष टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु कोतवाली नगर हरिद्वार को निर्देशित किया।
गठित टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर पूरे हरिद्वार क्षेत्र एवं शामली (उत्तर प्रदेश) तक के CCTV कैमरों की गहन छानबीन की गई।
साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। उच्चस्तरीय मुखबिरी एवं सुराग-पतारसी के चलते पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को चोरीशुदा ट्रैक्टर के साथ दबोचा।
आरोपी वादी के यहाँ नौकरी करता था तथा वहाँ की सभी चीज़ों से भलीभाँति परिचित था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अगले महीने उसकी शादी होनी थी जिसमें उसे अपनी लग्जरी लाइफ जीने के लिए पैसों की आवश्यकता को देखते हुए ट्रैक्टर को देख मन में लालच आ गया,आरोपी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित-*
सन्नी कुमार पिता का नाम बिजेन्द्र कुमार निवासी: हड़ौली, थाना भौरा कलाँ, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) उम्र-24 वर्ष
*बरामदगी*
ट्रैक्टर (बिना नंबर)
चेसिस नंबर-NNAB01222
*पुलिस टीम*
1. रितेश शाह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार
2. उ0नि0 चरण सिंह
3. अ0उ0नि0 संदीप वर्मा
4. का0 925 बृजमोहन
5. का0 509 मुकेश तोमर

More Stories
इम्पैक्ट इंडिया समिट 2026: वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा और परमानन्द पोपली नई दिल्ली में ‘श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान’ से अलंकृत, “यह सम्मान समाजसेवा के संकल्प को और मजबूत बनाता है” — पाहवा…
उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर चाक-चौबंद सुरक्षा: चिड़ियापुर नई पुलिस चौकी का लोकार्पण, एसएसपी नवनीत सिंह भुलर के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, बॉर्डर एरिया पर रहेगी पैनी नजर, अपराधियों के हौसले होंगे पस्त, यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण में साबित होगी मील का पत्थर…
ज्वालापुर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले 3 युवक किए गिरफ्तार, रानीपुर मोड़ पर सरेआम हुड़दंग और मारपीट करना पड़ा भारी…