बसंत विहार क्षेत्र में हुई युवती की हत्या करने वाले वांछित/ फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,घटना के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था अभियुक्त,युवती का सगा भाई है अभियुक्त, प्रकरण में अभियुक्त के एक अन्य साथी को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।
थाना बसंत विहार
दिनांक *22-09-25 को थाना बसंत विहार को कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की टी स्टेट पितांबरपुर मजार के पास झाड़ियां में एक बोरी के अंदर एक महिला का शव मिला है। सूचना पर थाने से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा । घटनास्थल पर एक प्लास्टिक के कट्टे के अंदर एक लड़की का शव पड़ा था , जिसके सबंध में मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तो अज्ञात लड़की के शव के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। जिसका सोशल मीडिया , व्हाट्सएप एवं आसपास के लोगों को फोटो दिखाकर मृतका के शव की शिनाख्त कराई गई । शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि दिनांक 21 सितंबर 25 को मृतका व उसके भाई विशाल का आपस में झगड़ा हुआ था दोनों नशे के आदी हैं जिस पर विशाल द्वारा अपनी बहन उम्र 20 वर्ष की झगड़े के दौरान हत्या कर दी गई एवं शव को अपने किराएदार लोकेंद्र उर्फ राजा के साथ मिलकर चाय बागान मजार के पास झाड़ियां में फेंक दिया । जिस पर अभियुक्त लोकेंद्र उर्फ राजा को दिनांक 23 सितंबर 25 को गिरफ्तार किया गया एवं घटना का मुख्य अभियुक्त विशाल घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था ।
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार सुराग रसी पता रसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही अभियुक्त के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार पुलिस टीम द्वारा दबिशें दी जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज दिनांक 01-10-25 को मुखबिर की सूचना पर बुलबुल चौक से स्मिथ नगर जाने वाली सड़क के पास से अभियुक्त विशाल को गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
*विशाल पुत्र बुधराम निवासी स्मिथ नगर प्रेमनगर देहरादून उम्र 23 वर्ष*
*पुलिस टीम*
(1) व0 उ0नि0 दुर्गेश कोठियाल
(2) Hc. जितेंद्र कुमार
(3) का. शार्दुल विक्रम

More Stories
इम्पैक्ट इंडिया समिट 2026: वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा और परमानन्द पोपली नई दिल्ली में ‘श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान’ से अलंकृत, “यह सम्मान समाजसेवा के संकल्प को और मजबूत बनाता है” — पाहवा…
उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर चाक-चौबंद सुरक्षा: चिड़ियापुर नई पुलिस चौकी का लोकार्पण, एसएसपी नवनीत सिंह भुलर के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, बॉर्डर एरिया पर रहेगी पैनी नजर, अपराधियों के हौसले होंगे पस्त, यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण में साबित होगी मील का पत्थर…
ज्वालापुर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले 3 युवक किए गिरफ्तार, रानीपुर मोड़ पर सरेआम हुड़दंग और मारपीट करना पड़ा भारी…