जाँच आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ध्यानी महोदय द्वारा बीजापुर गेस्ट हाउस में एसआईटी टीम से की मुलाकात,नकल विरोधी कानून के तहत पंजीकृत अभियोग में एसआईटी टीम द्वारा अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में ली जानकारी,एसआईटी से जानकारी प्राप्त कर जस्टिस ध्यानी अचानक पहुंचे बहादुरपुर स्थित परीक्षा केंद्र,परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर वहाँ नियुक्त स्टॉफ से ली परीक्षा से जुड़ी जानकारियां,
नकल विरोधी कानून के तहत पंजीकृत अभियोग की विवेचना हेतु शासन द्वारा नियुक्त जाँच आयोग के अध्यक्ष मा० उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश श्री यू०सी० ध्यानी महोदय द्वारा आज बीजापुर गेस्ट हाउस में एसआईटी के साथ मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया गया। इस दौरान मा० न्यायमूर्ति महोदय द्वारा एसआईटी टीम से अभियोग की विवेचना में अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। तीन घंटे चली आज की बैठक।
एसआईटी टीम से जानकारी प्राप्त करने के उपरांत जस्टिस ध्यानी महोदय अचानक हरिद्वार बहादुरपुर जट्ट स्थित परीक्षा केंद्र आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज पहुंचे, जहाँ उनके द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य एवं अन्य नियुक्त स्टॉफ से परीक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,