थाना बुग्गावाला पुलिस व ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार की संयुक्त टीम द्वारा बुग्गावाला क्षेत्रान्तर्गत मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध चलाया गया संयुक्त सघन चैकिंग अभियान
ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार व बुग्गावाला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से मेडिकल संचालकों में मचा हड़कंप
“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान” एवं उप आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार जनहित में नियमित रूप से चलाए जा रहे औचक निरीक्षण/सघन चैकिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29.09.2025 को ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार सुश्री मेघा एवं प्रभारी व0उ0नि0 सुनील रमोला, थाना बुग्गावाला मय पुलिस फोर्स द्वारा कस्बा बुग्गावाला क्षेत्र में कुल 07 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को निम्न निर्देश दिए गए :
सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है।
एक्सपायरी दवाइयों को अलग बॉक्स में सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
इंजेक्शन एवं वे दवाइयाँ जिन्हें कोल्ड स्टोरेज/फ्रीज में रखना आवश्यक है, उनका सही संरक्षण करना अनिवार्य है।
रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य है, बिना फार्मासिस्ट दवाइयाँ न बेची जाएं।
खुली दवाइयाँ किसी भी दशा में न बेची जाएं।
बिना डॉक्टर की पर्ची/परामर्श के किसी भी मरीज को दवाई उपलब्ध न कराई जाए।
सेल-पर्चेज रजिस्टर/रिकॉर्ड सही ढंग से एवं नियमित रूप से मेंटेन करना अनिवार्य है।
मौके पर ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा विभिन्न दवाइयों के सैम्पल सुरक्षित किए गए एवं सभी मेडिकल स्टोर मालिकों के ड्रग्स लाइसेंस एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया।
अंत में ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार सुश्री मेघा ने सभी मेडिकल संचालकों को सख़्त चेतावनी दी कि यदि किसी भी संचालक द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” भेल में कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा…
हरिद्वार: लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी परिवहन विभाग का चाबुक, 35 के चालान और 3 बसें सीज, तकनीकी जाँच और फिटनेस पर रहा विशेष जोर, संचालकों को दी गई कड़ी चेतावनी…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर ग्राम सलेमपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मनोज धनगर ने कहा, महर्षि वाल्मीकि के विचार संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत…