थाना सिडकुल,हरिद्वार की जनता को हरिद्वार पुलिस का नवरात्रि स्पेशल गिफ्ट,ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,एसएसपी के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने ढूंढ निकाले लगभग 06 दर्जन खोए फ़ोन,खोए मोबाइल मिलने की आस खो बैठे मोबाइल स्वामियों के चेहरे की लौटाई रौनक़,14 लाख से अधिक कीमती कुल 70 मोबाइल किए बरामद,खोए मोबाइल तलाशने में मददगार साबित हो रहा CEIR पोर्टल,हरिद्वार पुलिस द्वारा मोबाइल स्वामियों को नवरात्रि पर्व मै खोए कीमती मोबाइल देकर दी गई सौगात।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत चोरी/खोए मोबाइल की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसपर कार्यवाही करते हुए थाना सिडकुल पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से खोये हुए 70 मोबाइल फोन की रिकवरी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। बरामद मोबाइलों में से कुछ फोन बाहरी राज्यो से जनपद हरिद्वार में रोजगार के लिये आये सिडकुल स्थित कम्पनियो के कर्मचारियो आदि के तथा कुछ फोन स्थानीय निवासियो के हैं। जिनकी कीमत लगभग ₹14 लाख 68 हज़ार आंकी गई।
अपने खोये हुये मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड चुके पीडितो के चेहरो पर थाना सिडकुल पुलिस के द्वारा अपने अथक प्रयासो से मुस्कान लायी गयी जिसपर जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंशा की गयी।
*नोट- हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उन्हे कोई लावारिश मोबाइल फोन मिलता है तो उक्त मोबाइल को तत्काल अपने नजदीकी थाना/पुलिस चौकी / साइबर सेल में जमा करा दें।*
*पुलिस टीम*
1-थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
2-हे0का0 विवेक यादव
3-हे0का0 324 देवेन्द्र चौधरी
4-म0का0 1209 निधि

More Stories
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,
एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में सिडकुल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 5 दोपहिया वाहन किए बरामद,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।