ड्रग कंट्रोल विभाग का निरीक्षण, नार्कोटिक्स दवाओं के लाइसेंस और स्टॉक की हुई जांच
जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, ड्रग कंट्रोल विभाग और एएनटीएफ टिम ने सिडकुल क्षेत्र स्थित जेपी कंपनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान, स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में उन सभी कंपनियों के निरीक्षण अभियान का हिस्सा है जो नार्कोटिक्स श्रेणी की दवाइयां बनाती हैं। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कंपनी के लाइसेंस की जांच करना और दवाइयों के आदान–प्रदान (स्टॉक और वितरण) से संबंधित व्यवस्थाओं की गहनता से पड़ताल करना है। जो निरीक्षण के दौरान सब सही पाया गया। इंस्पेक्टर भारती ने यह भी स्पष्ट किया कि नार्कोटिक्स दवाइयां बनाने वाली कम्पनियां जो पार्टियों को माल सप्लाई कर रही हैं। उसकी पूर्ण रूप से बिलिंग होनी चाहिए। जो लाइसेंस पार्टियों की ओर से दिखाए जाते हैं। उसकी भी जांच करनी आवश्यक है। इस निरीक्षण के दौरान यदि कोई कंपनी नियमों का उल्लंघन करती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस टीम में ड्रग्स इंस्पेक्टर मेघा, हरीश, विजय सिंह, सुनील सिंह, राजवर्धन, सतेंद्र चौधरी, मीनाक्षी आदि शामिल रहे। यह अभियान नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और दवाओं के वैध व्यापार को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,