थाना श्यामपुर,सोशल मीडिया का एक्शन हीरो चढ़ा पुलिस के हत्थे,तमंचा के साथ रील बना आमजन को दिखा रहा था हीरोगिरी,सूचना मिलने के कुछ घंटे की भीतर आरोपी तंमचे संग दबोचा।
एक युवक द्वारा तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर डाली गई रील वायरल होने की सूचना मिलने पर दिनांक 24-09-25 की रात थाना श्यामपुर पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ घंटे के भीतर ही आरोपी युवक को दिनांक 25-09-25 की प्रातः कांगडी से आगे चण्डीघाट की ओर निर्माणाधीन हाईवे के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर के साथ दबोचते हुए वह मोबाइल भी बरामद किया जिससे रील पोस्ट की गई थी।
आरोपी के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओ मे अभियोग दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*विवरण आरोपित-*
1- राज उर्फ नरदेव पुत्र रतनलाल निवासी ग्राम चंदौसी थाना फतेहगढ जिला सम्भल,उ0प्र0 हाल निवासी माही रेस्टोरेन्ट ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार उम्र-19 वर्ष
*बरामदगी-*
1- एक अदद देशी तमंचा 315 बोर
2- एक मोबाइल फोन वीवो कम्पनी
*पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष मनोज शर्मा
2- उ0नि0 गगन मैठाणी
3- कानि0 चालक मोहन सिंह रावत
4- हो0गा0 नितिन कुमार

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,