थाना बहादराबाद,दंपति से हुई लूट का हुआ खुलासा, 01 बदमाश दबोचा,अन्य 02 बदमाशों को यूपी पुलिस मुठभेड के बाद कर चुकी है गिरफ्तार,पुलिस टीम ने लूटी गई पीली धातु के कुंडल किए बरामद,बाइक सवार बदमाशों में नहर पटरी पर बनाया था दंपत्ति को अपना शिकार,आरोपी मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में भी लूट की घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम।
दिनांक-18.09.2025 को शब्बू निवासी कलियर ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दिनांक-17.09.2025 की शाम करीब 06.00 बजे मोटर साइकिल से अपनी पत्नी व बच्चो के साथ नहर पटरी होते हुए कलियर से ज्वालापुर जाते वक्त नहर पटरी पर रानीपुर झाल से पहले अपाची मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने मोटर साइकिल रुकवाकर पत्नी के कान की बालियां लूट ली और फरार हो गये। शिकायत पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया।
खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम को दौराने विवेचना जानकारी मिली कि इन बदमाशों ने मुज्जफरनगर व सहारनपुर में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है तथा दिनांक-23.09.2025 की रात घटना में शामिल 02 बदमाशों अंकुर और लाखन उर्फ लक्खा को थाना चरथावल मुज्जफरनगर उ०प्र० पुलिस ने इनकाउंटर में पकड़ा जो गोली लगने से घायल हो गए थे।
दोनों बदमाशों से रानीपुर झाल में हुई लूट से सम्बंधित पीली घातु के टाप्स बरामद हुए तथा अन्य जानकारी मिली, जिस आधार पर पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर इनके साथी विनोद को दिनांक-24.09.2025 की रात ग्राम चौली भगवानपुर हरिद्वार से दबोच उसके कब्जे से लूटी गयी पीली घातु की 01 जोडी बाली बरामद की।
आरोपी लाखन उर्फ लक्खा, अंकुर व अन्य आरोपी अनूप का मा० न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त कर शेष लूटे गये माल की शत प्रतिशत बरामदगी किये जाने हेतु SSP हरिद्वार द्वारा निर्देश निर्गत किये गये है। बाद गिरफ्तारी आरोपी को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*पकड़ा गया आरोपी-*
विनोद पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम महेश्वरी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
*बरामदगी-*
01 जोडी बाली पीली घातु
*पुलिस टीम-*
01. उ०नि० अंकुर शर्मा-थानाध्यक्ष बहादराबाद
02. उ०नि० अमित नौटियाल-चौकी प्रभारी कस्बा
02. का० बलवंत सिंह
03. का० निपुल यादव
04. का० वीरेन्द्र चौहान
05. का० मुकेश नेगी
*सी०आई०यू० टीम हरिद्वार-*
01. कानि० नरेन्द्र
02. कानि० हरवीर
03. कानि० वसीम
04. कानि० मनोज

More Stories
फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, रुड़की पुलिस ने उठाया पर्दा…फर्जी इस्लाम बन जमीन बेचने के आरोप में पिंकू उर्फ अजय को किया गिरफ्तार…
ईद की नमाज के दौरान जानलेवा हमले के मामले में लक्सर पुलिस का एक्शन, वारदात में इस्तेमाल तमंचा कारतूस के साथ एक आरोपी दबोचा, आरोपी ने जान से मारने की नियत से तमंचे से किया था फायर…
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…