कोतवाली गंगनहर,एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को मिले इनपुट पर पुलिस की रेड,गोपनीय सूचना पर पुलिस ने रामनगर कोर्ट रूडकी में की छापेमारी,कोर्ट परिसर से 04 दबोचे, कब्जे से पिस्टल, तमंचा और राउंड बरामद,हत्या मामले में दर्ज मुकदमें की शिकायतकर्ता को मारने का था प्लान,पुलिस की सक्रियता एवं सूझबूझ के चलते टली बड़ी वारदात।
कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को कुछ हथियारबंद संदिग्ध के वारदात के फिराक में होने के मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर कोतवाली गंगनहर एवं सीआईयू की संयुक्त पुलिस टीम ने दिनांक 17.09.2025 को रामनगर कोर्ट रूडकी परिसर में छापा मारते हुए तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से 03 संदिग्ध को दबोचकर उनके कब्जे से 01 देशी पिस्टल .32 बोर, 04 जिन्दा कारतूस .32 बोर व 05 कारतूस 315 बोर किए। मौके से फरार हुए 02 संदिग्धों का पीछा करते हुये पुलिस टीम ने उनमें से एक को माधोपुर अण्डर पास से अवैध तंमचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ लिया। 01 अन्य फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
पकडे गये संदिग्धों से गहनता से पूछताछ करने पर सामने आया कि ये सभी थाना कनखल पर पँजीकृत धारा 302,307,34 भादवि के मुकदमें की वादिनी की मारने आये थे।
हरिद्वार पुलिस की सतर्कता के चलते एक बडी घटना होने से बच गई जिसकी आमजन द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की तैयारी है।
*दर्ज अभियोग का विवरण-*
1- मुकदमा अपराध संख्या 453/25 धारा 351(3) बी0एन0एस0 बनाम हर्षदीप मलिक आदि।
2- मुकदमा अपराध संख्या 454/25 धारा 25/3 आर्म्स एक्ट बनाम हर्षदीप मलिक आदि
*नाम पता आरोपित-*
1. मनीकान्त शर्मा पुत्र श्यामसुन्दर शर्मा निवासी ग्राम फिटकरी मवाना थाना इंचौली जनपद मेरठ उ0प्र0 उम्र 20 वर्ष
2. हर्षदीप मलिक पुत्र राजकुमा निवासी राहवती थाना बहसूमा जिला मेरठ उ0प्र0 उम्र 23 वर्ष
3. राजकुमार पुत्र कालू राम सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट राहवती थाना बहसूमा जिला मेरठ उ0प्र0 उम्र 49 वर्ष
4. अनुज पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम झिझाडपुर थाना फलावदा जनपद मेरठ उ0प्र0 बरामद उम्र 32 वर्ष
*बरामदगी-*
1- एक देसी पिस्टल .32 बोर व 04 जिन्दा कारतूस
2- एक देसी तमंचा 315 बोर व 07 जिन्दा कारतूस
*पुलिस टीम-*
1- सीओ रुड़की नरेन्द्र पन्त
2- वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार
3- उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन
4- उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट
5- अपर उपनिक्षक मनीष कवि
6- हेड कांस्टेबल अरविंद भाटी
7- कांस्टेबल रणवीर
8- कांस्टेबल मनमोहन
9- कांस्टेबल नितिन
10- हेड कांस्टेबल
*सीआईयू रूडकी-*
1. हे0कानि0 अश्विनी
2. हे0कानि0 चमन
3. कांस्टेबल राहुल
4. कांस्टेबल महिपाल .
5. कांस्टेबल अजय काला

More Stories
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…
एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर 7 फरवरी को जनपद में चलाया जाएगा मेगा सफाई अभियान… तीर्थ नगरी को साफ स्वच्छ बनाने के लिए डीएम मयूर दीक्षित है निरंतर प्रयासरत…
नशा तस्करों के विरुद्ध ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी… अवैध गांजे के साथ दबोचा एक नशा तस्कर…एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहें अभियान में मिली कामयाबी…