हरिद्वार में एआरटीओ निखिल शर्मा ने रोशनाबाद कार्यालय परिसर, और बहादराबाद फिटनेस सेंटर और वाहन डीलरशिप का किया औचक निरीक्षण…..इस दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था को और अधिक अनुशासित और पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश…..

हरिद्वार में एआरटीओ निखिल शर्मा ने आज रोशनाबाद स्थित कार्यालय परिसर, और बहादराबाद फिटनेस सेंटर और वाहन डीलरशिप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था को और अधिक अनुशासित और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।

“एआरटीओ निखिल शर्मा ने सबसे पहले कार्यालय परिसर का जायज़ा लिया। उन्होंने सभी अनुभाग प्रभारियों को सख़्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार से अनधिकृत व्यक्ति कार्यालय में प्रवेश न कर पाए। गेट पर तैनात कर्मियों को केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश देने और इसकी सख़्ती से अनुपालना कराने के आदेश दिए गए।”

“फिटनेस सेंटर में पूर्व निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए एआरटीओ ने कहा कि किसी भी स्थिति में अपात्र या तकनीकी दृष्टि से अनुपयुक्त वाहन को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी न किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।”

“वाहन डीलरशिप के निरीक्षण के दौरान दर सूची स्पष्ट स्थान पर प्रदर्शित करने, फॉर्म-19 का संधारण नियमानुसार करने और ट्रेड सर्टिफिकेट के दुरुपयोग पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पिछली निरीक्षण रिपोर्ट की अनुपालना की स्थिति की भी समीक्षा की गई।”

एआरटीओ हरिद्वार निखिल शर्मा ने बताया कि “हमारी कोशिश है कि परिवहन विभाग की सभी सेवाएं पारदर्शी और नियमों के अनुसार मिलें। नियम उल्लंघन पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।”

*बाइट- निखिल शर्मा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी हरिद्वार*

You may have missed