तनवीर अली हरिद्वार।
सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्यवाही: BBA छात्र सहित 07 लोग जुआ खेलते गिरफ्तार, 59 हजार रुपए व ताश की गड्डी बरामद
हरिद्वार की सिडकुल पुलिस ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रात की चेकिंग के दौरान छापेमारी कर 07 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों में BBA छात्र भी शामिल है। मौके से कुल 59,000 रुपए नगद और ताश की गड्डी बरामद की गई। सभी के खिलाफ थाना सिडकुल में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सट्टा-जुआ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे ऐसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें, ताकि समाज से इस कुप्रथा को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,