*मानव कल्याण हेतु किया गया हर कार्य, ईश्वर की उपासना के समान है*- *रंजन कुमार*
(बीएचईएल में उल्लासपूर्वक मनाई गई विश्वकर्मा जयंती)
हरिद्वार, 17 सितम्बर: अभियांत्रिकी, उद्योग तथा हस्तशिल्प के आराध्य भगवान विश्वकर्मा का जयंती दिवस, आज बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार की दोनों इकाइयों, हीप तथा सीएफएफपी स्थित वर्कशॉप एवं कार्यालयों में ‘श्री विश्वकर्मा पूजन’ का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार ने दोनों ही इकाइयों में आयोजित विभिन्न पूजा अनुष्ठानों में भाग लिया ।
इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए, श्री रंजन कुमार ने कहा कि वास्तुशास्त्र के जनक भगवान विश्वकर्मा का जयंती दिवस, हम सभी को अपने कर्तव्य पथ का अनुसरण करने की प्रेरणा देता है । उन्होंने कहा कि मानव जगत के कल्याण हेतु किया गया प्रत्येक कार्य, ईश्वर की उपासना के समान है । श्री रंजन ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती हमें यह संदेश देती है कि यदि हम समन्वय, योजना और संसाधनों के प्रबंधन में दक्ष हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है ।
इस पवित्र गरिमामय अवसर पर बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: ज्वालापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सट्टे की खाई-बाड़ी करते 8 सटोरिए किए गिरफ्तार; नकदी और पर्चियां बरामद…
सुरक्षित बचपन अभियान: जिला जज नरेंद्र दत्त व सचिव सिमरन कौर के मार्गदर्शन में हरिद्वार के 41 विद्यालयों में हुआ भव्य शुभारंभ, लगभग 25,000 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित और जागरूक; पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा और विधिक अधिकारों की दी गई जानकारी…
गंगा नदी में बहे बोलेरो सवार तीन लोग, एसडीआरएफ ने दो को बचाया, लापता चालक की तलाश जारी, गाड़ी धोने के लिए उतरे थे नदी में…