तनवीर अली हरिद्वार:–भारत सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय में सलाहकार राम कुमार वालिया दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे जहा एक कार्यक्रम में शरीक होते हुए किसान आंदोलन पर बोले और कहा कि जल्दी अच्छी खुशखबरी मिलने वाली है और किसान अब आंदोलन छोड़कर खेतों की तरफ जाएंगे और देश हित में काम करेंगे क्योंकि हम किसानों से और किसान नेताओं से लगातार मिल रहे हैं,वहीं कृषि मंत्री से भी मुलाकात हुई है और जल्द ही कोई ना कोई समाधान निकल कर सामने आएगा जिसमें देश हित में कार्य होंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली बॉर्डर पर किसानों ने 7 महीने से धरना प्रदर्शन कर रखा है और वह अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं वहीं दूसरी तरफ सरकार भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रही है अब देखना होगा आने वाले समय में क्या किसानों की मांगों को माना जाएगा या कोई बीच का रास्ता निकलेगा जिसमें किसान और सरकार दोनों राजी होंगे।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,