बीएचईएल ने ईईपीसी इंडिया क्वालिटी पुरस्कार 2025 जीता।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को पीएसयू श्रेणी में ‘ईईपीसी इंडिया क्वालिटी अवार्ड्स 2025’ के 5वें संस्करण में प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो बीएचईएल द्वारा अपने ग्राहकों को बेहतर उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करने के अटूट प्रयास को दर्शाती है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार कंपनी की उत्कृष्टता, क्षमता और गुणवत्ता में मजबूती के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो कंपनी-व्यापी पहलों जैसे व्यावसायिक उत्कृष्टता, 5एस, गुणवत्ता चक्र, डिजिटलीकरण आदि द्वारा संचालित है।
यह पुरस्कार आज श्री एस एम रामनाथन, निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास) ने श्री पीयूष गोयल, माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से प्राप्त किया।

More Stories
वायरल वीडियो पर कनखल पुलिस का बड़ा एक्शन: गुरुकुल कांगड़ी में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हुड़दंगियों ने बुजुर्ग सचिव से की थी मारपीट, मामले में कनखल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 हुड़दंगी किए गिरफ्तार,
सिडकुल पुलिस का बड़ा अभियान: रोशनाबाद में चेकिंग के दौरान 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हुई गिरफ्तारी…
सुरक्षित बचपन अभियान: प्रधान न्यायाधीश अजय चौधरी व DLSA सचिव सिमरनजीत कौर ने बच्चों को दिए सुरक्षा के गुर, हरिद्वार के 28 स्कूलों में जागरूकता शिविर, 21500 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित…