थाना पथरी,SSP हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही,नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अंतर्गत एक तस्कर 01 किलो 115 ग्राम अवैध चरस साथ दबोचा,पुरकाजी की तरफ़ होनी थी चरस की सप्लाई, पुलिस सप्लाई कहाँ होनी थी खँगाल रही कुण्डली,बरामद चरस की कीमत लगभग ₹02 लाख आँकी गई है,स्कूटी सीज*
नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों व नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा दिनांक 03.09.2025 को सायंकालीन चेकिंग के दौरान गुर्जर बस्ती तिराहा, साधना सदन कृषि फार्म गेट के पास से एक अभियुक्त को 01 किलो 115 ग्राम अवैध चरस व स्कूटी सहित हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया है, कि उसने ये चरस 2-3 माह में थोड़ी थोड़ी मात्रा में स्वंय निकालकर एंव आस पास के लोगों से ख़रीद कर एकत्रित की थी जिसे वो आज पुरकाजी की तरफ़ बेचने जा रहा था।
पुलिस द्वारा थाना पथरी में NDPS की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
पप्पू पुत्र सिमरू निवासी धनपुरा, निकट रविदास मंदिर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
उम्र-लगभग 50 वर्ष
*बरामदगी*
1. 01 किलो 115 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग ₹02,00,000/
2. एक स्कूटी
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0- 518/25
धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट
*पुलिस टीम*
1. सुश्री नताशा सिंह, क्षेत्राधिकारी लक्सर, हरिद्वार
2. उ0नि0 मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष पथरी
3. उ0नि0 अशोक सिरसवाल
4. अ0उ0नि0 मुकेश राणा
5. का0 राकेश नेगी
6. का0 मुकेश चौहान
7. का0 सुखबिंदर सिंह

More Stories
फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, रुड़की पुलिस ने उठाया पर्दा…फर्जी इस्लाम बन जमीन बेचने के आरोप में पिंकू उर्फ अजय को किया गिरफ्तार…
ईद की नमाज के दौरान जानलेवा हमले के मामले में लक्सर पुलिस का एक्शन, वारदात में इस्तेमाल तमंचा कारतूस के साथ एक आरोपी दबोचा, आरोपी ने जान से मारने की नियत से तमंचे से किया था फायर…
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…