बीएचईएल हरिद्वार में ‘राजभाषा उत्सव’ का शुभारंभ।
राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में बीएचईएल हरिद्वार में, राजभाषा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है । उत्सव का शुभारंभ एफबीएम सभागार में “निबंध प्रतियोगिता” के आयोजन के साथ किया गया, जिसमें 36 कर्मचारियों ने प्रतिभागिता की । प्रतियोगिता का विषय था “वैश्विक स्तर पर हिंदी का विकास” ।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाप्रबंधक (एफबीएम एंड डब्ल्यूटी) श्री अमित कुमार शर्मा ने, सभी प्रतिभागियों को राजभाषा उत्सव की शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि बीएचईएल हरिद्वार एक तकनीकी संस्थान होने के बावजूद, राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है ।
उल्लेखनीय है कि हरिद्वार प्रभाग में सितंबर माह, राजभाषा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है । इस दौरान कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं सहित विभागीय राजभाषा शील्ड एवं मूल रूप से हिंदी में सर्वाधिक कार्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राजभाषा उत्सव पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा ।
इस अवसर पर वरि. उप महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री हरीश सिंह बगवार तथा उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती शशि सिंह सहित राजभाषा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।

More Stories
परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 22 बसों के चालान, 137 का चालान-सीज; प्रवर्तन अधिकारी वरुणा सैनी भी कार्रवाई में रहीं मुस्तैद, लग्जरी व स्लीपर बसों का हुआ तकनीकी निरीक्षण…
लक्सर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा मुक्त जनपद अभियान में 7.12 ग्राम अवैध स्मैक और मोबाइल के साथ शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह की सख्ती का दिख रहा असर…
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का आयोजन, आईजी ने 16 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, राष्ट्रीय एकता दिवस पर गूंजा अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश, आईजी दूरसंचार/फायर सर्विस ने ली परेड की सलामी, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ किया सम्मेलन, उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों और कर्मियों को मिला ‘पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क व प्रशस्ति पत्र…